UP Budget 2026-27. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है. आज 11 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) विधानसभा में पेश करेंगे. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने अपने आवास पर भगवान की पूजा अर्चना की. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी साझा किया है.

वित्त मंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश सरकार के बजट वर्ष 2026-27 की प्रस्तुति से पूर्व अपने आराध्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेश की समृद्धि, विकास और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति एवं कल्याण की मंगलकामना की.’
इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 : बजट से पहले वित्त मंत्री खन्ना ने कहा- और मजबूत होगा लोगों का भरोसा, डिप्टी सीएम बोले- हर वर्ग को होगा फायदा
बता दें कि बजट (UP Budget 2026-27) का आकार करीब 9 लाख करोड़ होने की संभावना है. इस बजट में मेधावी बेटियों को स्कूटी देने का वादा पूरा हो सकता है. शिक्षामित्रों, अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी की उम्मीद भी इस बजट से लगाई जा रही है. विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण पर भी फोकस हो सकता है. यूपी के बजट में बड़ी घोषणा होने की संभावना है. जिसमें हर वर्ग के लिए सरकार कुछ न कुछ दे सकती है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


