UP Budget 2026-27, लखनऊ. योगी सरकार आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (UP Budget 2026-27) पेश करने वाली है. इससे पहले योगी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी. बजट पेश होने से पहले सुबह 9 बजे ये बैठक 5 केडी सीएम आवास पर होगी. इस बैठक में करीब 9 लाख करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगेगी.
बैठक में विधानसभा में पेश होने वाले बजट से जुड़े अंतिम प्रस्तावों पर मुहर लगाई जाएगी. कैबिनेट बैठक के बाद 11 बजे विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पेश करेंगे. बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों और ग्रामीण क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहने की संभावना है. पूर्वांचल और बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों के लिए अतिरिक्त संसाधन आवंटित किए जा सकते हैं. साथ ही बुनियादी ढांचा विकास, सड़कें, पुल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सृजन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े प्रावधान होने की उम्मीद जताई जा रही है.
इसे भी पढ़ें : UP Budget 2026-27 : इस कार्यकाल का आखरी बजट आज पेश करेगी योगी सरकार, 9 लाख करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान
ये बजट (UP Budget 2026-27) योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम और दसवां बजट है. इस बार का बजट पिछले सालों के मुकाबले काफी बड़ा होगा. बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र (UP Budget Session 2026) 20 फरवरी तक प्रस्तावित है. विशेष सत्र में कई अध्यादेश पेश किए जाने की भी संभावना है. वहीं सत्र को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. साथ ही सत्र की अवधि के दौरान राजधानी में यातायात से संबंधित कुछ बदलाव किए गए हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


