मेरठ। जिले से दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव व उनके पति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले उनके कार का पीछा किया और कार रोककर उनसे दो सोने की चेन और एक अंगूठी लूट ली और भाग गए। इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। जब कानून के रक्षक ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा।
हथियारों के बल पर की लूटपाट
बताया जा रहा है कि बागपत बाईपास से मेरठ-बागपत हाईवे की ओर मुड़ते ही एक संदिग्ध कार ने दारोगा की क्रेटा का पीछा करना शुरू कर दिया। जैसे ही उनकी कार नंगला जमालपुर के समीप पहुंची, पीछे से आ रहे बदमाशों ने अपनी गाड़ी को तेजी से आगे निकाला और दरोगा की कार को ओवरटेक कर रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि कार सवार कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उन्हें हथियारों के बल पर डराकर लूटपाट शुरू कर दी।
READ MORE: शराब के ठेकों पर मनमानी! DM के आदेश के बावजूद ओवर रेटिंग पर नहीं लग रही लगाम, जिम्मेदार मौन
छानबीन में जुटी पुलिस
बदमाशों ने महिलाा दारोगा से दो सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद रिंकी यादव ने तुरंत डायल 112 पर सूचना। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

