लखनऊ। सीएम योगी के विजन से उत्तर प्रदेश संवर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार काम हो रहे है। इसी कड़ी में योगी सरकार AI के क्षेत्र में भी बड़े कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत Puch AI के साथ 25,000 करोड़ का MoU किया गया है। यह पहल गवर्नेंस को मजबूत करेगी, इनोवेशन को बढ़ावा देगी।

सीएम योगी ने अपने एक्स पर लिखा कि नया उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत को अपना रहा है। Puch AI के साथ ₹25,000 करोड़ का MoU राज्य में AI पार्क, बड़े पैमाने पर डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर, AI कॉमन्स और एक AI यूनिवर्सिटी लाएगा। जिससे युवाओं के सपनों का नई उड़ान मिलेगी।

READ MORE: योगी कैबिनेट ने 35 प्रस्तावों को दी मंजूरी, सोलर सिटी के रूप में विकसित होगा गोरखपुर, गेंहू का समर्थन मूल्य भी बढ़ा

सीएम योगी ने बताया कि यह पहल न सिर्फ राज्य के विकास को गति देगी बल्कि गुड गवर्नेंस को और अधिक मजबूती प्रदान करने का काम करेगी। इसके माध्यम से इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे युवाओं के लिए भविष्य के लिए तैयार मौके बनाएगी।