गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों गोरखपुर दौरे पर है। आज सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में भ्रमण के दौरान एक खास पल देखने को मिला। जबकानपुर से आई एक छोटी बच्ची ने सीएम योगी को ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट किया। यह देखे सीएम और वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने पहले तो बच्ची को पास बुलाया और फोटो खिंचवाई। उसके बाद मन लगाकर पढ़ने की नसीहत दी।
सीएम नहीं रोक पाए हंसी
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सीएम योगी मंदिर परिसर में घूमते हुए नजर आ रहे है। इसी दौरान एक बच्ची उनके पास आती है और उन्हें ‘खिलौना बुलडोजर’ भेंट करती है। सीएम उन्हें पास बुलाकर दुलराते है और फोंटो खिंचवाकर बच्ची को उसका खिलौना वापस कर देते है। जिसके बाद बच्ची हंसते-खेलते वहां से चली जाती है।
READ MORE: ‘चल प्यार करेगी, हां जी-हां जी…’, IPS केके विश्नोई अंशिका वर्मा ने किया डांस, VIDEO देख आप भी हो जाएंगे इंप्रेस
सीएम योगी के ऑफिस की और से इस वीडियो को शेयर भी किया गया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि यह नन्हा-सा उपहार बड़े विश्वास का प्रतीक है। यह भरोसे की मासूम अभिव्यक्ति है… आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को कानपुर की पांच वर्षीय यशस्विनी ने बुलडोजर खिलौना भेंट किया।
देखें वीडियो:-
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

