चित्रकूट। जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा कफ़न सत्याग्रह आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। शहीद स्मारक परिसर में युवा समाजसेवी भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में जारी इस अनशन को समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया।

कार्यकर्ताओं ने रेफर सेंटर बताया

इस दौरान विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए अपने खून से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर जनपद में मेडिकल कॉलेज की मांग की। नेताओं ने जिला अस्पताल की स्थिति पर चिंता जताते हुए इसे महज रेफर सेंटर बताया और शीघ्र स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की।

READ MORE: बदमाशों के हौसले बुलंद! मंगलम फिलिंग स्टेशन पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने की गुंडागर्दी, पंप कर्मचारी से की मारपीट

अनशनकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं विपक्षी दलों ने प्रशासन से शीघ्र संज्ञान लेकर जनपद को मेडिकल कॉलेज देने की मांग की है।