बहराइच। जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां देर शाम SDM पयागपुर लिखी एक गाड़ी ने 4 लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में पैदल जा रहे 4 वर्षीय मासूम समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बस स्टॉप चौराहे के पास SDM पयागपुर लिखी एक बोलेरो ने टैंपो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित गाड़ी ने पैदल जा रहे 4 वर्षीय मासूम समेत 4 लोगों को रौंद दिया। जिसे मौके पर कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

READ MORE: काम नहीं आई चालाकी! 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त, होली में खपाने की थी तैयारी

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को CHC पयागपुर रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत लिया और छानबीन शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो काफी तेज गति से आ रही थी और अनियंत्रित होकर पहले टैंपो से टकराई, फिर बाइक से जा भिड़ी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।