अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेगुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज चौहान उर्फ भोलू के रूप में हुई है। वह होली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर आया हुआ था।
नहाते समय गहरे पानी में चला गया युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूरज मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित नहर में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथ में मौजूद युवकों ने शोर मचाया और उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला गया।
READ MORE: डलमऊ में अनोखी होली: यहां रंग नहीं शोक की परंपरा, जानिए क्या है इसकी वजह
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
READ MORE: शराब के ठेकों पर मनमानी! DM के आदेश के बावजूद ओवर रेटिंग पर नहीं लग रही लगाम, जिम्मेदार मौन
परिवार में मचा कोहराम
मृतक के चाचा संतोष चौहान ने बताया कि सूरज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और बाहर रहकर काम करता था। वह विशेष रूप से होली का त्योहार परिवार के साथ मनाने के लिए घर आया था। लेकिन खुशियों का यह पर्व पलभर में मातम में बदल गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा व्यवस्था और चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

