महराजगंज। जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोकवा में होली के दिन पारिवारिक रंजिश को लेकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में शैलेश चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धारदार हथियार से किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार शैलेश चौरसिया अपने घर के बाहर बच्चों को रंग देने के लिए बाइक की डिग्गी से सामान निकाल रहे थे। इसी दौरान आरोप है कि उनके बड़े भाई अखिलेश चौरसिया और उनके पुत्र रिशभ चौरसिया वहां पहुंचे और विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में शैलेश के सिर पर गंभीर चोट आई।

READ MORE: CM योगी ने KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया उद्घाटन, कहा- आम जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी

छानबीन में जुटी पुलिस

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल के परिजन थाना पुरन्दरपुर पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।