सुल्तानपुर। जिले के अखंडनगर थाने में तैनात कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
दुर्घटनावश चली गोली
घटना की सूचना पर एसपी चारु निगम, एडीजी जोन प्रवीण कुमार और डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा मौके पर पहुंचे और निरीक्षक के आवास का निरीक्षण किया इस दौरान एसपी ने कहा कि इंसपेक्टर हमेशा रिवाल्वर अपने पास रखते थे। शाम को तैयार होने से पहले उन्होंने रिवाल्वर तौलिया पर रखा था। जैसे ही उन्होंने तौलिया खींचा गोली चली गई।
READ MORE: झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से युवती की मौत, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर किया जाम, छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं एडीजी जोन ने प्राथमिक जांच के आधार पर घटना को दुर्घटना बताया है। कमरे से निरीक्षक की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद हुई है। जांच के दौरान रिवॉल्वर के चैम्बर में पांच राउंड और एक खाली खोखा मिला है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच जारी है। ऑपरेशन के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

