आगरा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के बाद सुहागरात से पहले दुल्हन ने दूल्हे के सामने बड़ी डिमांड रख दी. जब दूल्हे ने दुल्हन की बात अपने घर वालों को बताई तो सुनते ही परिजन भी सन्न रह गए. डिमांड पूरी न होने पर दुल्हन अपने सारे गहने लेकर मायके लौट गई. इतना ही नहीं दूल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर जान से मारने की कोशिश की. मामले की शिकायत दूल्हे और उसके परिजनों ने पुलिस से की है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

इसे भी पढ़ें- रफ्तार ने रोक दी सांसेंः 2 बाइकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 का हाल देख चीख पड़े लोग

बता दें कि पूरा मामला थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का है. जहां रहने वाले युवक की हाल ही में शादी हुई. शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची. सुहागरात पर जब दूल्हा कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने संबंध बनाने के बदले बड़ी डिमांड रख दी, जिसे सुनकर दूल्हे का माथा चकरा गया. एक पल के लिए उसे दुल्हन की बात पर यकीन नहीं हुआ. दुल्हन ने कहा, संबंध बनाने से पहले 90 लाख रुपए देने होंगे. जिसके बाद दूल्हा उल्टे पांव कमरे से बाहर निकल गया और दुल्हन की मांग की जानकारी परिजनों को दी, जिसे सुनकर परिजन भी सन्न रह गए.

इसे भी पढ़ें- आज अधिकार, विकास और अपने पक्के आवास के सपनें एक साथ होंगे साकार, सीएम योगी 331 हिंदू परिवारों को सौंपेंगे भूमिधरी अधिकार पत्र

वहीं जब दूल्हे के परिजनों ने नई नेवली दुल्हन से बात कर समझाने की कोशिश की तो उसने वही बात फिर से दोहराई. ऐसे में परिजनों ने इतनी बड़ी रकम तुरंत व्यवस्था न कर पाने की बात कही. उसके बाद दुल्हन ने अपना सारा गहरा लिया और अपने मायके वालों को बुलाया. मायके वालों ने सभी को घर में बंद कर दिया और पीएनजी गैस की लाइन तोड़कर सभी को जिंदा मारने की कोशिश की. जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिना देरी किए सभी लोगों को घर से बाहर निकाला. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.