आगरा. 10 टाउनशिप का भूमि पूजन एवं शिलान्यास को लेकर सीएम योगी ने खुशी जाहिर किया है. सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ऐतिहासिक वैभव और वैश्विक विरासत को सहेजे आगरा की पावन धरा पर आज विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ होने जा रहा है.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश नशे के पेड़ के नीचे बैठते हैं और… मंत्री अनिल राजभर ने सपा सुप्रीमो पर साधा निशाना, जानिए आखिर ऐसा क्या कहा दिया

सीएम योगी ने आगे कहा, मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण-नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेटर आगरा योजना (रायपुर-रहनकलां) में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 टाउनशिप का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही जनपद आगरा के विकास को नई गति प्रदान करती विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा.

इसे भी पढ़ें- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी

आगे सीएम योगी ने ये भी कहा कि यह पहल आगरा की विरासत को संभालते हुए उसे आधुनिकता से जोड़ने का प्रयास है, ताकि शहर और अधिक व्यवस्थित हो, सुविधाएं बढ़ें और लोगों का जीवन बेहतर बन सके.