आगरा. जिले में एक सरसो तेल से भरा टैंकर पलट गया. जिसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बर्तन लेकर भरने के लिए पहुंच गए. इस दौरान किसी के हाथ में बाल्टी, किसी के हाथ में टब नजर आया. लोग अपने सुविधा के अनुसार तेल भरकर जाते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- लाल बना जी का जंजालः मां की गला दबाकर बेटे ने की हत्या, जानिए पूत से ‘कपूत’ बनने की पूरी कहानी

बता दें कि पूरी घटना फतेहाबाद-शमसाबाद मार्ग पर घाघपुरा और सती मंदिर के बीच उस वक्त घटी, जब सरसो तेल से भरा टैंकर राजस्थान के बीकानेर से पश्चिम बंगाल जा रहा था. इसी दौरान चालक ने नियंत्रण खो दिया और टैंकर सड़क किनारे जा पलटा. तेल के टैंकर के पलटने की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को लगी तो बर्तन लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल भरकर ले गए. मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कई लोग तेल लूटकर फरार हो चुके थे.

इसे भी पढ़ें- हवस, हत्या और हवालातः प्रेमी के साथ न्यूड थी युवती, छोटी बहन ने देखा तो सुला दी मौत की नींद, हैरान कर देगी कत्ल का कहानी

तेल लूटने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में लोगों के हाथों में बाल्टी, टब और अन्य बर्तन नजर आ रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को तेल भरने से रोका. पुलिस ने क्रेन मंगवाई, जिसकी मदद से पलटे टैंकर को सीधा किया और उसे कब्जे में ले लिया. टैंकर में कितना तेल भरा हुआ था और कितना लोग लेकर गए, इसकी जांच की जा रही है.