आगरा. जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां बीती देर रात कैंटर और ट्रक जोरदार भिड़ंत हुई. हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- ‘अपराध और पाप का गढ़ बना UP’, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- PDA समाज पर सबसे अधिक…

बता दें कि घटना आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर मुटावई गांव के पास से उस वक्त घटी, जब नमकीन से भरा कैंटर आगरा की ओऱ जा रहा था. वहीं आगरा की ओर से आ रहे ईंटे लेकर आ रहे ट्रक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दोनों वाहन चालकों की मौके पर ही जान चली गई. वहीं हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- सड़क धंसी या भाजपा का विकास! रोड धंसने से जमीन में समाई ट्रॉली, मौत के मुंह में समाने से बचा युवक, नींद में ‘निकम्मा’ सिस्टम?

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन चालकों की लाश को पीएम के लिए भेजा. वहीं बीच सड़क वाहन पलटने से काफी देर तक आवाजाही बाधित रही. पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों वाहनों को हटवाया और आवाजाही सुचारू रूप से शुरू करवाया. घटना की वजह ईंट से लदे ट्रक को बताया जा रहा है, जो गलत दिशा से आ रहा था.