आगरा. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां बाराती और घरातियों के बीच चाऊमीन के लिए आपस में भिड़ गए. विवाद देखते-देखते ही इतना बढ़ा कि पुलिस बुलानी पड़ गई. विवाद होता देख दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया. जिसके बाद दुल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए लौट गया. अब पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- शिक्षक नहीं शैतान है ये..! टीचर ने 9वीं की छात्रा के साथ कई बार रेप, प्रेग्नेंट होने पर कराया गर्भपात, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदे की पोल

बता दें कि पूरा मामला कासगंज के गंजडुंडवारा क्षेत्र के श्रीराम गेस्ट हाउस का है. थाना सिढपुरा क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी थाना दरियागंज की रहने वाली एक युवती से शादी तय हुई थी. लड़का पक्ष बड़े धूमधाम से बारात लेकर पहुंचा. शादी की कुछ रस्में पूरी हुई ही थी कि बाराती पक्ष और घराती पक्ष के बीच चाऊमीन को लेकर कहासुनी हो गई.

इसे भी पढ़ें- पीछे से आई मौतः स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, मौके पर थमी सांसें, मंजर देख चीख पड़े लोग

वहीं देखते ही देखते चाऊमीन का विवाद इतना बढ़ा कि माहौल गरमा गया. विवाद की स्थिति देख दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया. माहौल गरमाता देख लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को थाने लेकर गई. इस दौरान पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाया. जिसके बाद दोनों पक्ष ने आपसी समझौते के बाद शादी कैंसिल कर दी.