आगरा. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला को रौंद दिया. हादसा के बाद महिला की लाश को कई गाड़ियां रौंदते हुए निकली. घटना के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- जेल या फिर बेल ? शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, गिरफ्तारी से बचने याचिका फाइल कर जो कहा…

बता दें कि घटना आगरा-फिरोजाबाद हाइवे पर थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के सय्यद कट पर देर रात उस वक्त हुआ, जब एक महिला हाइवे पार कर दूसरे तरफ जाने की कोशिश कर रही थी. महिला ने सड़क पार करना शुरू ही किया था कि एक तेज रफ्तार ट्रक आया और रौंदता हुआ निकल गया. जिसके बाद कई और वाहनों ने महिला की लाश को रौंदा, जिससे उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए.

इसे भी पढ़ें- मां, मासूम और मौत का फंदाः 2 बेटियों के सामने महिला ने फांसी लगाकर दी जान, मामला जानकर दहल उठेगा दिल

वहीं हादसा होता देख राहगीरों की चीख निकल पड़ी. लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतका की पहचान नहीं की जा सकी है. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस कह रही है.