आगरा. जिले में बीती रात रफ्तार का कहर बरपा है. जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना में कार सवार युवक की मौत हो गई. वहीं अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- इलाज के नाम पर मिली मौत! गलत इंजेक्शन लगाने से हृदय रोगी की मौत, परिजनों का डॉक्टरों पर गंभीर आरोप, जिम्मेदार कौन?

बता दें कि घटना आगरा-मथुरा हाइवे पर उस वक्त घटी, जब 6 लोग शादी कार्यक्रम में शामिल होकर कार से लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- ‘घूसखोर पंडित’ पर मायावती की आपत्ति : कहा- ’पंडत’ को घूसखोर बताकर पूरे देश में इनका अपमान और अनादर किया जा रहा, सीरीज को प्रतिबंधित करे सरकार

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. वहीं घटना में मृतक की लाश को पीएम के लिए भेजा. मृतक की पहचान कुंवर सिंह (24) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.