लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में एक प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शंकराचार्य के मुद्दे पर सीएम योगी आदित्यनाथ और जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर तीखा हमला बोला। सपा मुखिया ने कहा कि उन्होंने कहा कि केवल कान छिदवाने और विशेष वस्त्र पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता।
चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रामभद्राचार्य से जुड़े पुराने ‘420’ मामले को वापस लेने को अपनी गलती बताया और कहा कि उस समय सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश कर सकती है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जापान दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें विकास के मुद्दों पर आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष का मनोबल गिराने का आरोप लगाया और जनता से विभिन्न मुद्दों पर सजग रहने की अपील की।
READ MORE: PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कम हुई दिल्ली से मेरठ की दूरी, समय और पैसे दोनों की बचत
शंकराचार्य को स्नान करने से रोका
अखिलेश ने कहा कि हमारे पूजनीय शंकराचार्य जी कई दिनों धरने पर बैठे रहे वहां पर और उस समय सर्दी पीक पर थी। अब तक का जो पूरा इतिहास है जो पौराणिक व्यवस्था है। सनातनी व्यवस्था में कहीं किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया होगा लेकिन ये पहली बार हुआ है इस सरकार में कि उन्हें स्नान करने से भी रोका गया। हमारे सनातन धर्म की त्रिवेणी है और अब तो ये सरकार एक कदम आगे निकल गई है।
READ MORE: ‘देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो….’, विपक्ष पर जमकर बरसे पीएम मोदी, कहा- वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।
शंकराचार्य पर हुई FIR
बता दें कि अदालत के आदेश के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत 2–3 अज्ञात लोगों के खिलाफ झूंसी थाने में देर रात FIR दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक कोर्ट का आदेश बुधवार देर शाम प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस ने रात में ही मामला दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। दर्ज FIR में नाबालिगों से यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


