लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने फ़ार्म 7 को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा जिस तरह बेईमानी पर उतारू है वो उसकी हताशा का प्रतीक है। अब क्या फ़ार्म 7 का दुरुपयोग करके वो उन 95% लोगों का वोट कटवा सकते हैं, जो भाजपा के विरूद्ध एकजुट हो रहे हैं। भाजपाई घपलेबाज ख़ुद से फ़ार्म 7 छापकर, नक़ली हस्ताक्षर करके पीडीए समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं।
अखिलेश ने भाजपा को घेरा
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी इसलिए फ़र्ज़ी दस्तख़त करके ये गुनाह करने का दुस्साहस कर पा रहे हैं क्योंकि उनको मालूम है कि जब चुनाव हारने के बाद उनके घोटालों का राज़ खुलेगा तो भी उन्हें जेल ही जाना है। भाजपा के लोग ही भाजपा से हताश होकर मुख़बिरी कर रहे हैं। दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत दंडात्मक कार्रवाई हो।
READ MORE: एक ही पते पर बने 22 फर्जी पासपोर्ट, पोस्टमैन करता था डिलीवरी, महिला समेत 5 अरेस्ट
अखिलेश यादव ने कहा कि सिवाय निर्वाचन आयोग के ये बात सबको पता है। हमारे बार-बार अपील करने पर भी एसआईआर में फ़ार्म 7 की ये धांधली नहीं रुक रही है। उन्होंने कहा कि फ़ार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध है। इसके ग़ैरक़ानूनी इस्तेमाल की क्या सज़ा क्या हो सकती है। इसके बारे में चुनाव आयोग विज्ञापन प्रकाशित करे और भाजपाई और उनके संगी-साथियों को चेतावनी दे। हमारे पीडीए-प्रहरी और जागरूक वोटर तो इस फ़र्ज़ीवाड़े के भंडाफोड़ का प्रयास कर ही रहे हैं, चुनाव आयोग भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आए।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


