लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलू के गिरते दामों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद हो गए हैं, क्योंकि आलू के दाम गिरने से उनकी मेहनत का कोई मोल नहीं रहा।अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों की मांगों की अनदेखी कर रही है।
किसानों के लिए उनके पास समय नहीं
अखिलेश यादव ने कहा कि आलू के दाम गिरने से बर्बाद हो रहे किसानों के लिए किसान और खेती विरोधी भाजपा सरकार पूरी तरह लापरवाह होकर बैठी है और उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। भाजपा को सिर्फ़ अपनी राजनीतिक सत्ता से मतलब है। भाजपा के नेता चुनाव प्रचार के लिए तो उपलब्ध हैं लेकिन किसानों की परेशानी-दिक़्क़तों के लिए उनके पास समय नहीं है।
READ MORE: अमेठी सड़क हादसे का सीएम योगी ने लिया संज्ञान, घायलों के बेहतर इलाज के लिए किया निर्देशित, मृतकों के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना
थक-हार कर खेतीबाड़ी छोड़ दें
अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा का पूरा खेल ही यही है कि पैदावार के दाम इतने कम करवा दो कि किसानों की लागत तक न निकले और वो थक-हार कर खेतीबाड़ी का काम ही छोड़ दें और अपनी ज़मीनें भाजपा के समर्थक अमीरों को कौड़ियों के दाम बेचने पर मजबूर हो जाएं और फिर ये भाजपाई पैसेवाले, किसान को उसके अपने खेत में ही मालिक से मजदूर बना दें।
READ MORE: जान की कोई कीमत नहीं? कार ने गली में खड़े दो युवकों को रौंदा, अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी के लिए जंग
भाजपाइयों की साज़िश ही ये है कि वो किसानों की ज़मीन हड़प कर बड़े स्तर पर खेती करके खाद्यान्न और फसलों की पैदावार को अपने हाथों में ले लें और फिर मनमानी क़ीमत जनता से वसूलें। इसीलिए भाजपा कभी भू-अधिग्रहण बिल लाती है, कभी तीन कृषि काले क़ानून या फिर भारत की खेती-कारोबार के लिए प्राणघातक अमेरिकी डील करती है। यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब कि आज के खेत का मालिक किसान, कल को अपने ही खेत की पैदावार को ख़रीदने पर मजबूर हो जाएगा। भाजपा दल नहीं दलाल है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

