लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा 2027 का विधान सभा चुनाव हारने जा रही है। वह घबराई हुई है। इसीलिए समाजवादी पार्टी के समर्थकों व पीडीए का वोट कटवाने के लिए फर्जीवाड़ा कर रही है। भाजपा हम सभी को फार्म-7 के फर्जीवाड़े में उलझाना चाहती है जिससे हम लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों को न उठा पायें।
सोमवार को समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के एस.आई.आर. में फार्म- 7 को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी विधायक एस.आई.आर. में फार्म-7 के दुरुपयोग और अन्य विसंगतियों की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग को ज्ञापन देंगे और माँग करेगें कि सपा की शिकायतों पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।
इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे
चुनाव आयोग को ज्ञापन देने के बाद विधायक इस मामले को विधानसभा में भी उठायेंगे। सभी विधायक निर्वाचन आयोग से मांग करेगें कि फार्म-7 के जरिये नाम हटाने की प्रक्रिया केवल सरकारी बी.एल.ओ. द्वारा की जाये। किस विधानसभा क्षेत्र, किस बूथ पर किसके नाम से फार्म-7 जमा हुआ है इसका डेटा जारी किया जाये। किस व्यक्ति ने किस आधार पर फार्म-7 भरा है, इसकी भी जानकारी दी जाये।
READ MORE: आशिक, अय्याशी और सुहाग का खात्माः प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति का किया मर्डर, ऐसी खुल आरोपियों की पोल
बड़े पैमाने पर हो रहा खेल
अखिलेश यादव ने कहा कि एस.आई.आर. में वोट काटने के लिए बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। शिकायतों पर चुनाव आयोग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। डाटा बता रहा है कि पीडीए का वोट काटा जा रहा है। यह डकैती है। बिधूना में सपा के अध्यक्ष के फर्जी दस्तावेज से सपा का वोट कटवाने का फॉर्म भरा गया। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में गोविन्द राय के फर्जी दस्तावेज से 16 मतदाताओं के नाम काटने का फार्म भरा गया है। बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में रामदेव सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से 65 मतदाताओं के नाम कटवाए गये। भोजीपुरा विधान सभा के बी.एल.ए. अतीक अहमद का वोट फार्म-7 भर कर कटवा दिया गया।
READ MORE: सैलरी से पेट नहीं भरता? चंदौली में घूसखोर लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
फर्जी तरीके से वोट कटवा रहे
यादव ने कहा कि भाजपा इसी तरह से सभी विधानसभा क्षेत्रों में फर्जी तरीके से वोट कटवा रही है। कन्नौज में भाजपा की एक सीक्रेट बैठक हुई थी जिसमें समाजवादी पार्टी का वोट कटवाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में शामिल एक नेता ने खुद ही बाहर आकर इसका खुलासा कर दिया। कन्नौज में जिलाधिकारी से शिकायत की गयी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहां पर वही जिलाधिकारी है जो एल.डी.ए. को लूट कर गये है। श्री यादव ने बताया कि बलिया में सिकन्दरपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के प्रभाव में बीएलओ ने 126 वोट कटवा दिया। हमारे विधायक रिजवी जी की पत्नी का वोट भी काट दिया गया। अयोध्या में वीरेन्द्र कुमार गौतम के 6 बच्चे बताकर वोट काट दिया।
READ MORE: योगी की पाती… CM योगी ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी चिट्ठी, कहा- 9.12 लाख करोड़ का बजट नवाचार को समर्पित
अज्ञात व्यक्ति के नाम पर जो फार्म-7 भरे जा रहे
अखिलेश यादव ने कहा अज्ञात व्यक्ति के नाम पर जो फार्म-7 भरे जा रहे हैं, वे सब भाजपा के लोग है। जब समाजवादी पार्टी ने फार्म-7 भरने वालों को पकड़ना शुरू किया तब बीजेपी के लोग अज्ञात नाम से फार्म भरने लगे। अभी तक पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने 47 फार्म-7 भरे है, भाजपा ने 1728 और अज्ञात नाम से 128659 फार्म-7 भरवाये गये है। यादव ने कहा कि जब चुनाव आयोग ने एसआईआर शुरू किया था तब कहा था कि बीएलओ गांव-गांव जायेगें, सत्यापन करेंगे और गलत वोट हटाएगें।
ड्राफ्ट रोल में फार्म-7 के जरिए बी.एल.ओ. द्वारा 49399 वोट हटाये गये, शायद इतने हटाये गये वोट भाजपा को जिताने के लिए पर्याप्त नहीं थे इसलिए हर व्यक्ति को फार्म-7 भरने की व्यवस्था कर दी गई। इसके बाद बी.एल.ओ. द्वारा हटाये गये वोटो से करीब 3 गुना ज्यादा फार्म-7 वोट कटवाने के लिए अज्ञात लोगों से भराये गये है। यह अज्ञात लोग कौन हैं। जब एस.आई.आर. की इतनी बड़ी एक्सरसाइज हुई है, तो फार्म-7 की क्या जरूरत है। साजिश के तहत फार्म-7 उन लोगों के नाम से भरा जा रहा है जो ठीक से पढना लिखना नहीं जानते है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


