लखनऊ। अमेरिका-इजराइल की संयुक्त हवाई हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई है। ईरान के सर्वोच्य नेता की मौत के बाद ईरान और इराक में कोहराम मच गया है। जिसको लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के…

अखिलेश ने सरकार से पूछे सवाल

अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि किसी देश के सबसे ख़ास से लेकर आम नागरिकों तक पर हो रहे जानलेवा हमलों व जंग के इन हालातों में हमारे देश की सरकार, इस अंतरराष्ट्रीय विषय पर अपना रुख़ साफ़ करे और बताए कि वो जंग के साथ है या अमन के और युद्ध को रोकने व शांति की बहाली के लिए एक तटस्थ देश होने के नाते क्या कूटनीतिक प्रयास कर रही है।

READ MORE: हत्या या फिर… वेज बिरयानी की दुकान के डीप फ्रीजर में मिला युवक का शव, इलाके में हड़कंप

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारे देश की सरकार, हर संभव स्तर पर, युद्ध में मारे जानेवालों से जुड़ी ख़बरों की पुष्टि करे और सच क्या है ये जनता के सामने रखे। युद्धकालीन समाचार अक्सर रणनीति का हिस्सा होते हैं, इसीलिए उनकी पुष्टि की ज़रूरत होती है। इंसान के साथ इंसानियत का मारा जाना बेहद अफ़सोसजनक है। हर देश को ज़िम्मेदाराना व्यवहार करना चाहिए।