अलीगढ़. जिले में रफ्तार का कहर बरपा है. जहां एक तेज रफ्तार खड़े ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई. वहीं एक महिला घायल हुई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़ें- ‘अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बना देंगे’, मंत्री गिरीश चंद्र यादव का बड़ा ऑफर, जानिए आखिर भाजपा नेता ने क्यों कही ये बात…

बता दें कि घटना गभाना के हाइवे स्थित भरतरी में उस वक्त घटी, जब एक युवक अपनी दोस्त की पत्नी को लेकर उनके बीमार ससुर को दिखाने के लिए दिल्ली ले जा रहा था. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और हाइवे किनारे खराब ट्रक से जा भिड़ी. घटना होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- अपराधियों को तो Y+ और शंकराचार्य जी का… अजय राय का सरकार पर करारा प्रहार, दे डाली बड़ी चेतावनी

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान वैभव यादव (40) के रूप में हुई है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. हादसे की वजह तेज रफ्तार होना बताया जा रहा है.