रायबरेली। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र स्थित मिर्जा जाटवपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने पुलिस पर बेरहमी से मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
अभद्र भाषा का प्रयोग किया
पीड़ित के अनुसार, वह अपने घर का निर्माण कार्य करा रहा था, तभी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बिना ठोस कारण के उसे घर से उठाकर थाने ले गई। आरोप है कि थाने में उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और बंद कर मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया गया है।
READ MORE: मतलब अधिकारी ही, माफियाओं के साथ… लखनऊ में टोल प्लाजा घोटाला, ट्रक चेसिस रिकॉर्ड और डेटा गायब
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर पीड़ित ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

