अंबेडकरनगर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक में जा घुसी. घटना में कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
इसे भी पढ़ें- कच्ची उम्र में काला कांडः 4 नाबालिगों ने 2 महीने पहले बनाया हवस का शिकार, फिर एक दिन अचानक हुआ कुछ ऐसा कि खुल गई पोल
बता दें कि घटना बेवाना थाना के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 161 किमी के पास हुआ. जहां एक कार में सवार होकर कुछ लोग दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित हुई और आगे चल रही ट्रक से जा भिड़ी. घटना इतनी भयानक थी कि 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में खेला! भाजपा नेताओं पर फॉर्म-7 का दुरुपयोग करने का आरोप, सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को लेकर किया बड़ा दावा
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल अकबरपुर में भर्ती कराया. मृतकों की पहचान विजय कुमार यादव (50), लक्ष्मी पत्नी मुकेश (40), 6 वर्षीय मासूम वीर के रूप में हुई. पुलिस ने मृतकों की लाश का पंचनामा के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


