अंबेडकरनगर. एक युवक की नहर किनारे लाश मिली है. लाश मिलने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जांच कर जल्द ही मौत का खुलासा करने की बात कही जा रही है.
इसे भी पढ़ें- रंग से नहीं, खून से रंगा हाथः होली के दिन पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, प्रेमी पर तेजाब से हमला, जानिए मौत के खेल की खौफनाक दास्तां
बता दें कि पूरा मामला टांडा क्षेत्र के इस्माइलपुर बेलदहा का है. जहां बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुरवा अकूतपुर नहर के पास एक युवक की लाश पड़ी मिली. युवक के शरीर में जख्म के निशान भी देखा गया है. पुलिस ने युवक की पहचान अरविंद प्रजापति (35) के रूप में की है.
इसे भी पढ़ें- मोहब्बत में एक और बीवी ‘बेवफा’: पंचायत सहायक बनते ही महिला ने दिया पति को धोखा, आशिक ने भी दी जान से मारने की धमकी
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक के मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है. लाश पीएम के लिए भेजा गया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का पता चल सकेगा. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

