अमेठी. हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां अज्ञात बदमाशों ने एक अधेड़ पर हमला कर मौत की नींद सुला दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- ‘मुझे नीले ड्रम में नहीं जाना’…पत्नी को भतीजे के साथ इश्क लड़ाते पति ने रंगेहाथों पकड़ा, फिर डर के मारे दोनों की करा दी शादी

बता दें कि पूरा मामला मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे घिसई मजरे लीही गांव का है. जहां रहने वाले शिव प्रसाद नाम के किसान रात में ट्यूबवेल में सो रहे थे. इसी दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर बदमाशों ने जान ले ली. वहीं घटना की जानकारी तब हुई, जब किसान के घर वाले ट्यूबवेल पर पहुंचे. जहां किसान की लाश पड़ी मिली. लाश मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. हत्या की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई.

इसे भी पढ़ें- शादी कम, साजिश ज्यादा! विदाई से पहले किन्नरों ने खोली दूल्हे की पोल, सुनते ही दुल्हन पक्ष के उड़ गए होश, फिर जो हुआ…

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना कर साक्ष्य इकट्ठा किए. पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा है. पुलिस मामले से जुड़े संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही कत्ल का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चल सका है. जांच के बाद ही घटना के पीछे की वजह का पता चल सकेगा.