अमेठी. नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 2 युवकों के पास से 1 किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद किया है. जब्त स्मैक की कीमत 2 करोड़ से अधिक बताई जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. दोनों सें पूछताछ में कुछ बड़ा खुलासा होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें- ‘यही है सपा का ‘ल्यारी’ राज…’, पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला, कहा- सपाई गुंडों के सामने नहीं झुकूंगी
बता दें कि पूरा मामला लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर मुसाफिरखाना कस्बा के नहर कट के पास का है. जहां पुलिस की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोका. पुलिस को रोकता देख युवक ने कार स्पीड से भगा दी. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके कार को रोक लिया और फिर कार की तलाशी ली.
इसे भी पढ़ें- ‘चुनाव आयोग न तो स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष…’, अवधेश प्रसाद ने इलेक्शन कमीशन पर साधा निशाना, कहा- ज्यादातर वोट PDA के काटे
तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 1 किलो 250 ग्राम स्मैक बरामद किया. मामले में पुलिस ने अजीत गुप्ता (27) और सोनू कुमार साहू (30) को गिरफ्तार किया. इतना ही दोनों के पास से पुलिस को अलग-अलग बैंक के 12 एटीएम कार्ड भी मिले हैं. पुलिस ने दोनों ने पूछताछ कर उनके नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

