अमरोहा. कहते ने मोहब्बत में पड़ा शख्स अपनी मोहब्बत को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है. चाहे फिर किसी की जान लेनी पड़ी या फिर जान देनी ही क्यों न पड़े. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के लिए फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

इसे भी पढ़ें- ‘जिसको गंगा मइया ने बुलाया था, वह…’, PM मोदी और भाजपा पर अखिलेश यादव का करारा हमला, जानिए सपा सुप्रीमो ने क्यों कहा ऐसा?

बता दें कि पूरा मामला अमरोहा स्थित मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव का है. जहां रहने वाले एक युवक का बगल की गांव की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था. दोनों के बीच फोन पर हर रोज बातचीत हुआ करती थी. इस बीच युवती के घरवालों को दोनों के रिश्ते की भनक लग गई. जिसके बाद युवती के परिजनों ने उससे उसका फोन छीन लिया और घर से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी.

इसे भी पढ़ें- अखिलेश और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि… केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का करारा तंज, आखिर दोनों नेताओं के लेकर ऐसा क्या कहा?

वहीं काफी दिनों तक जब युवक की प्रेमिका से बात नहीं हुई तो जैसे तैसे प्रेमिका के बारे में पता लगाया. जब युवक को प्रेमिका पर लगाई गई बंदिशों की जानकारी हुई तो वह डर गया कि अब उसकी बात शायद कभी नहीं हो पाएगी. ऐसे में युवक ने जिंदगी को खत्म करना सही समझा और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.