रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव में शौच के लिए गए आठ वर्षीय बालक की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पैर फिसलने से नहर पर गिरा
बताया जा रहा है कि गांव निवासी अलीमुद्दीन का बेटा अनस शौच के लिए शिवगढ़ रजबहा नहर के किनारे गया था, तभी पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।
READ MORE: जौनपुर में रफ्तार का कहर: डंपर ने ऑटो रिक्शा को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में सीएचसी शिवगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो प्राप्त हुआ है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


