अयोध्या। रेप केस में सजायाफ्ता आसाराम मंगलवार शाम अयोध्या पहुंचे। इस दौरान तमाम लोग उसके सामने हाथ जोड़ते नजर आए। आसाराम ने कहा, भगवान रामलला के दर्शन करूंगा, इसलिए यहां आया हूं।

इन 7 जगहों को बताया ‘मोक्ष धाम’

आसाराम ने कहा, भारत में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां प्राण त्यागने या जाने मात्र से मनुष्य का कल्याण होता है। शास्त्रों में सात मोक्षदायी स्थान बताए गए हैं। इनमें अयोध्या, मथुरा, माया (हरिद्वार), काशी, कांची, अवंतिका और पुरी हैं। ऐसे भी प्रमाण मिले हैं कि मथुरा में जो साधु भेष में रहे, वे मृत्यु के बाद नर्क में नहीं गए।

READ MORE: संदिग्ध आतंकी अयान जावेद रिमांड पूरी, पूछताछ के दौरान आरोपी ने धर्मांतरण गैंग से जुड़े 12 साथियों के नाम उगले

राम लला मंदिर के दर्शन के लिए आए

आसाराम ने अपने संबोधन में कहा कि इंसानी शरीर में तीन दोष वात, कफ और पित्त माने जाते हैं, और अयोध्या जैसे पवित्र तीर्थ में आने से मन और शरीर दोनों को विशेष शांति मिलती है। वे राम लला मंदिर के दर्शन और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए अयोध्या आए हैं।

READ MORE: विदेश से आई नशे की खेप! एयरपोर्ट में 6.23 करोड़ का गांजा जब्त, तस्करी का तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश

सरयू आरती में हुए शामिल

आसाराम ने यह भी बताया कि वह राम मंदिर निर्माण के बाद यह उनका पहला अयोध्या दौरा है। इस दौरान वे सरयू नदी के तट पर आयोजित सरयू आरती में भाग लेकर देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।