औरैया. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने घर के बाहर बैठे 3 लोगों को रौंद दिया. घटना में एक युवक की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.

इसे भी पढ़ें- UP वालों जरा संभलकर रहना! प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ब्रजपात की चेतावनी, तेज हवाओं और कोहरे का भी अलर्ट

बता दें कि घटना बेला थाना क्षेत्र के फतेतापुरवा गांव की है. जहां कुछ लोग अपने घर के बाहर चारपाई डालकर बैठे हुए थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने चरपाई में बैठे लोगों को रौंद दिया. वहीं घटना के बाद ई-रिक्शा पलट गया. हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी.

इसे भी पढ़ें- ‘फार्म 7 का दुरुपयोग बहुत बड़ा अपराध…’, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना, कहा- SIR में धांधली नहीं रुक रही

वहीं घटना के बाद तुरंत बाद परिजन और गांव के लोग तीनों को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने जांच कर मिथुन (27) को मृत घोषित कर दिया. वहीं मिथुन के भाई पिंटू और गांव के प्रेमनारायण का इलाज जारी है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है. पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.