औरैया. कभी-कभी मजाक करना महंगा साबित हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. एक सपेरे ने हंसी-ठिठोली में एक बुजुर्ग के गले में सांप डाल दिया, लेकिन उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये मजाक बुजुर्ग के लिए भारी पड़ जाएगा. सांप ने बुजुर्ग को डस लिया और फिर लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा. पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौत का खेलः छोटी सी बात पर ट्रेन में भिड़ गए प्रेमी-प्रेमिका, फिर आशिक ने किया कुछ ऐसा कि 2 हिस्सों में बंट गई महिला

बता दें कि पूरा मामला मोहल्ला गोविंद नगर का है. जहां एक सपेरा गली-गली घूमकर सांप दिखा रहा था. इसी दौरान सपेरे ने मजाक करते हुए बुजुर्ग के गर्दन में सांप को डाल दिया. बुजुर्ग को कुछ समझ आता कि उससे सांप ने उंगली में डस लिया. जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बुजुर्ग के परिजन तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती कराया.

इसे भी पढ़ें- सुहाग का सफायाः शराब के नशे में टल्ली हुए पति-पत्नी, फिर दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा कि एक ने छीन ली दूसरे की जान

इस दौरान डॉक्टरों ने तत्काल बुजुर्ग का इलाज शुरू किया. फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर बताई जा रही है. डॉक्टर बुजुर्ग की हालत पर निगरानी बनाए हुए हैं. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.