बहराइच. एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है. एक 2 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़ें- कानून का डर खत्म! गाजियाबाद में चली गोली, हिस्ट्रीशीटर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, पुलिस का रटा रटाया जवाब, कहा- जल्द करेंगे गिरफ्तारी

बता दें कि पूरा मामला हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव का है. जहां 2 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी और उसके परिजन अपने-अपने कामों में व्यस्त थे. खेलते-खेलते बच्ची घर के सामने से गायब हो गई. वहीं जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. काफी खोजबीन करने के बाद लोगों ने गांव के पास ही मौजूद तालाब में बच्ची की लाश उतराती देखी.

इसे भी पढ़ें- नाक काटी, गाल चबाया और… पति ने पार की हैवानियत की हदें, घरेलू विवाद में पत्नी का किया ऐसा हाल, जानकर सहम जाएगा दिल

बच्ची की लाश मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई. कहा जा रहा है कि बच्ची खेलते-खेलते तालाब के पास पहुंची थी और डूबने से उसकी जान चली गई. मामले की जानकारी मिलते ही गांव वाले भी मौके पर पहुंचे. बच्ची की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही प