बहराइच. जिले में कई जगहों पर विवादित पोस्टर चिपकाने का मामला सामने आया है. पोस्टर में पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बातें लिखी गई हैं. पोस्टर के जरिए यूजीसी नियमों को खत्म करने की मांग की गई है. साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी है. जिसके बाद प्रशासनिक अमले के बीच हड़कंप मच गया. पुलिस पोस्टर लगाने वालों की तलाश में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- एकला चलो रे की राह पर ‘बहनजी’… बसपा 403 सीटों पर अकेली लड़ेगी चुनाव, मायावती का बड़ा ऐलान

बता दें कि विवादित पोस्टर को शहर के कई जगहों पर लगाया गया है. अखंड भारत स्वदेशी अभियान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नाम से भड़काऊ पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा हुआ है कि यूपी तुमसे बैर नही दिल्ली तेरी खैर नही-यू.जी.सी. अभी समाप्त नहीं. इसी बहाने सवर्णों का डेथ वारंट जारी करने की मंशा रखने वाले मा. प्रधानमंत्री मोदी जी आपके सामने दो विकल्प या तो तत्कान प्रभाव से इस्तीफा दो या मंत्री धमेन्द्र प्रधान को बर्खास्त करके देश से माफी मांगों.

इसे भी पढ़ें- इश्क से जरूरी कुछ नहीं! शादी के पहले प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, गहने और कैश भी ले गई साथ, फिर छोटी बहन ने जो किया…

आगे पोस्टर में लिखा है कि अब कोई समझौता नहीं. हमारे नेतृत्व में 11 साथियों सहित 25 फरवरी से 2 मार्च के बीच आपके आवास के सामने या ऐसे ही सक्षम स्थान पर आत्मदाह करेगें. अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पोस्टर लगाने वालों की तलाश में जुट गई है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.