अनूप मिश्रा, बहराइच. हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हाता रेवालिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दबंग महिला ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया. मामले को शांत कराने पहुंची PRV टीम महिला के गुस्से का शिकार बन गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे गए.

इसे भी पढ़ें- क्या यही सपा की राजनीति है? नकली नोटों की फैक्ट्री को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना, अखिलेश यादव से पूछा तीखा सवाल

बता दें कि एक महिला ने एक पुलिस कर्मी पर जमकर थप्पड़ बरसाए. घटना के दौरान मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी पुलिसकर्मियों को बचाने की कोशिश नहीं की. महिला ने खुलेआम धमकी देते हुए पुलिस पर हमला जारी रखा. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कागज में सुशासन, असल में ‘कुशासन’! गैंगरेप पीड़िता की मदद करने वाले किसान नेता को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद भी बेसुध UP पुलिस

वहीं घटना के बाद मुख्य आरक्षी योगेंद्र यादव की तहरीर पर कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर मौके पर सख्ती क्यों नहीं दिखाई गई?
पुलिस पर हमला कैसे होता रहा? क्या इसी तरह दबंग कानून को चुनौती देते रहेंगे? इस घटना ने कानून व्यवस्था और पुलिस की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

देखें वायरल वीडियो-