अनूप मिश्रा, बहराइच. जिले में खूंखार जंगली जानवर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हरदी थाना क्षेत्र के शिवबक्स पुरवा गांव में खेत में काम कर रही रामावती नाम की महिला पर एक अज्ञात जंगली जानवर ने जानलेवा हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ें- हाय गर्मी ! UP में आसामान से बरसने लगी आग, कई जिलों में तेजी से चढ़ा पारा, जान लें आने वाले 2 दिनों में कैसा रहेगा मौसम…

परिजनों के अनुसार, रामावती गेहूं के खेत में घास काटने गई थीं, तभी घात लगाए बैठे जंगली जानवर ने उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया. काफी देर तक घर न लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो वह खेत में गंभीर हालत में मिलीं. उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोग भेड़िए के होने की बात कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- भाई साहब, मुझे घर पहुंचा दो… 112 को बना लिया था फ्री कैब सर्विस, पुलिस के लिए बना परेशानियों का सबब

महिला ने बताया कि उसकी सास पर कोई एक बड़ा जानवर ने हमला कर दिया मुंह काफी लंबा और डरावना था. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है. वन विभाग की टीम जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.