अनूम मिश्रा, बहराइच. एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटकता मिला है. युवक की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं.
इसे भी पढ़ें- ‘सपा बहादुर अपनी बीमारी को दूर कीजिए, आपके हिस्से में…’, PM मोदी को लेकर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार
बता दें कि पूरा मामला पयागपुर थाना क्षेत्र के कोट बाजार पील खाना मोहल्ले का है. 25 वर्षीय दीपू पुत्र बरसाती शनिवार दोपहर अपने कमरे में था. दोपहर करीब 12 बजे तक जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला, तो उसकी बहन उसे बुलाने के लिए कमरे की ओर गई. कमरे का नजारा देखते ही चीख उठी. अंदर दीपू का शव फंदे से झूल रहा था. बहन की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए. देखते ही देखते घर के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई घटना की जानकारी तत्काल पयागपुर पुलिस को दी गई.
इसे भी पढ़ें- ‘आज इस देश के अंदर 2 खलनायक हैं, पहला मुसलमान और दूसरा…’, बृजभूषण सिंह के बयान से मचा हड़कंप, जानिए ऐसा क्या कहा?
वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने कमरे से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं. थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल खुदकुशी का मामला लग रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

