बलरामपुर. जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नहर में डूबकर 2 सगी बहनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घंटों जद्दोजहद कर लाश बरामद किया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें- ‘मुख्यमंत्री जी झूंठे आंकड़ों से जनता को…’, अखिलेश यादव का सरकार पर करारा हमला, 2027 चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
बता दें कि घटना उतरौला तहसील के ग्राम इटईरामपुर की है. जहां रहने वाली 2 बहनें सुबनजोत नहर के पास से शाम को गुजर रही थीं. इसी दौरान दोनों नहर में नहाने के लिए गई. नहाते वक्त दोनों का पैर फिसल गया और तेज बहाव में दोनों बह गई. वहीं दोनों बच्चियों को डूबता देख गांव के लोगों के बीच हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.
इसे भी पढ़ें- ‘बेरंग’ कर गया रंगों का त्योहारः होली मनाकर लौट रहे थे 4 दोस्त, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि NSG कमांडो की चली गई जान
वहीं बच्चियों को खोजने के लिए तत्काल गांव के लोग नहर में उतरे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका. इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को भी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची औऱ लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाकर बच्चियों की लाश को बरामद किया. दोनों बच्चियों की पहचान नसरीन (10) और महजवीन (7) के रूप में हुई है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

