बदायूं. जिले में तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां रोडवेज और प्राइवेट बस के बीच जोरदार भिड़ंत हुई. घटना में बस सवार 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- ‘जान प्यारी नहीं है क्या’? लड़के पक्ष ने पहले शादी के लिए भरी हामी, लड़की का भाई डेट फाइनल करने पहुंचा तो…
बता दें कि घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र में रेली-मथुरा हाइवे पर घटी है. जहां रोडवेज बस और निजी बस के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. घटना इतनी भयानक थी कि निजी बस के परखच्चे उड़ गए. वहीं बस में सवार 3 यात्रियों की सांसें थम गई. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. किसी ने हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
इसे भी पढ़ें- उफ्फ ये गर्मी! फरवरी में ही होने लगा गर्मी का एहसास, तेजी से चढ़ रहा पारा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
पुलिस ने हादसे में घायल 20 लोगों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. फिलहाल घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है. घटना की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


