बरेली. पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर होटल की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. 3 युवकों को 3 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने रंगेहाथों दबोचा है. साथ ही आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त किया गया है. मामले में पुलिस ने मैनेजर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- हाइवे, हादसा और हाहाकारः पीछे से कार में जा भिड़ा तेज रफ्तार कंटेनर, 3 लोगों की उखड़ी सांसें, 4 लड़ रहे जिंंदगी की जंग
बता दें कि पूरा मामला भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित एक होटल का है. पुलिस को मुखबिर से होटल में सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की. इस दौरान होटल के कमरों में 3 महिलाएं और 3 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया. मामले में पुलिस ने मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ें- मौत आई और ले गईः साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान, एक महिला गंभीर घायल
हैरानी की बात ये है कि जहां सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था, वह होटल पुलिस का ही है. हालांकि, दरोगा ने होटल को गजेंद्र सिंह नाम के युवक को किराए पर दे रखा था. गजेंद्र सिंह होटल की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित कर रहा था. वही महिलाओं को बुलाता था. फिलहाल गजेंद्र सिंह फरार चल रहा है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है. गिरफ्तार किए लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


