बस्ती. यूं तो योगी सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा और प्रदेश में जीरो टॉलरेंस नीति लागू होने का लाख दावा करती है, लेकिन योगी सरकार के दावे हवा-हवाई और खोखले साबित हो रहे हैं. इन दावों का जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है. अगर इन दावों में जरा भी सच्चाई होती तो शायद प्रदेश में बहन-बेटियों के साथ हो रहे अपराध में कमी आती. बढ़ते अपराध के बावजूद सरकार उन पर लगाम लगाने के बजाय झूठे दावे करने में मस्त है. इन सबके बीच एक और बेटी के साथ अत्याचार की घटना सामने आई है. जहां बदमाशों ने एक युवती का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.
इसे भी पढ़ें- तुम्हारा हाल भी…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को मिली जान से मारने की धमकी, जानिए धमकी देने वाले ने ऐसा क्या कहा?
बता दें कि पूरा मामला मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कोरियार का है. जहां एक युवती बाजार में किसी काम से आई हुई थी. इस दौरान बदमाशों ने मौका पाकर युवती का अपहरण कर बाइक से सुनसान इलाके में लेकर गए. जहां बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस दौरान युवती ने चीखा तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों को आता देख बदमाश मौके से फरार हो गए. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- उनकी नीयत में संविधान नहीं, सिर्फ… अखिलेश यादव के बयान पर पंकज चौधरी का करारा तंज, विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत दर्ज की. उसके बाद युवती को जिला अस्पताल भिजवाया. जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. हालांकि, पुलिस ने वारदात में शामिल 4 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आऱोपी फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

