फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मे बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से आहत BLO अखिलेश कुमार ने फांसी लगा जान दे दी। आगामी 8 मार्च को उनकी बेटी की शादी तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। चुनाव संबंधी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगातार ड्यूटी चल रही थी।
मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा
परिजनों का आरोप है कि शादी के कारण अवकाश मांगे जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा छुट्टी नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर एक संदेश में लिखा कि “परिवार की जिम्मेदारी चुनाव आयोग मेरे मरने के बाद करे। मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा।
READ MORE: ‘वो जंग या अमन के साथ…’, ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले पर बोले अखिलेश, कहा- सरकार इस विषय पर अपना रुख साफ करे
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। कई संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


