झांसी। जिले के मऊरानीपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हास है।
सात लोग गंभीर रूप से घायल
घटना झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के जसोदा मंदिर बाईपास मार्ग पर हुई। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में कुछ लोग रामकथा सुनकर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बोलेरो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो आगे जाकर एक लोडर से भी जा भिड़ी। जिससे एक महिला की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए।
READ MORE: अय्याशी के लिए कुछ भी करेगा… बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या, ऐसी खुली आरोपियों की पोल
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल लोगों को राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सातों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

