लखनऊ। यूपी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शासन के बीच चल रहे विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने सरकारी आवास पर देव स्वरूप छोटे बटुक ब्राह्मणों का अतिथि स्वरूप स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की यह अमूल्य धरोहर सदैव सुरक्षित और समृद्ध रहे, यही कामना है।

ब्रजेश पाठक ने बटुकों का किया सम्मान

ब्रजेश पाठक ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य। आज आवास पर देव स्वरूप छोटे बटुक ब्राह्मणों ने अतिथि स्वरूप पधारकर हमें और हमारे आवास की धराभूमि को धन्य किया है, सभी बटुक ब्राह्मणों का सपत्नीक आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। आप सभी के स्नेह, कृपा, और आशीर्वाद से कृतार्थ हूं। ऐसे पावन क्षण सदैव स्मरणीय रहते हैं। हमारी संस्कृति की यह अमूल्य धरोहर सदैव सुरक्षित और समृद्ध रहे, यही कामना है।

READ MORE: ‘बैठ जाइए वरना…’, UP विधानसभा में मंत्री-स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, सतीश महाना ने दिनेश प्रताप और नरेंद्र कश्यप को फटकारा, कहा- पद पर रहने का क्या औचित्य

बता दें कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और शासन के बीच हुए विवाद को लेकर कहा कि यदि पुलिसकर्मियों को बल का प्रयोग करना है तो उनके पास अन्य संसाधन मौजूद हैं। लाठी का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन चोटी खींचना बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह महापाप का कार्य है और हिंदू माइथोलॉजी में सबकुछ लिखा जाता है। दोषियों को भारी पाप लगेगा।