बदायूं. एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने मात्र 1 हजार रुपए में अपनी पत्नी को 2 युवकों के हवाले कर दिया. दोनों युवक ने बाग में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. वहीं महिला ने जब पति का विरोध करते हुए इसके पीछे की वजह पूछी तो पति ने बेहद ही चौंकाने वाला जवाब दिया, जिसे सुनकर महिला की सन्न रह गई. महिला ने पति और दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ें- विकास के नाम पर जनता को मिला सिर्फ धोखा…भाजपा पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- भाजपा को सत्ता से हटाना…
बता दें कि पूरा मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली एक युवती ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ दस्तावेज बनवाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान उनकी रास्ते में पप्पू और बालकिशन नाम के युवकों से मुलाकात हुई. दोनों से पति ने एक हजार में उसका सौदा किया और उनके साथ जाने को कहा. उसके बाद दोनों युवकों महिला को बाइक पर बैठाकर एक बाग में ले गए और दोनों ने गैंगरेप किया.
इसे भी पढ़ें- ऐसी क्या वजह थी? खुद को खत्म करने चली 19 साल की लड़की, डीजल डालकर किया आग के हवाले, 55 प्रतिशत झुलसी
वारदात के बाद महिला अपने घर पहुंची और उसने अपने पति का विरोध करते हुए पूछा कि आखिर उसने उसके ऐसी हरकत क्यों की. जिस पर पति ने जवाब दिया कि वह इसी तरीके से पैसे कमाएगा. पति की बात सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई. उसके अगले दिन महिला ने थाने पहुंचकर पति और गैंगरेप करने वाले दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आरोपियों की तलाश की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


