बुलंदशहर. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. क्रिकेट खेलते वक्त एक बच्चा भीषण हादसे का शिकार हो गया. बॉल लेने के चक्कर में बच्चे के गले के आर-पार सरिया घुस गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चे को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बच्चे का इलाज जारी है. घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें- महबूब, महबूबा और मौतः प्रेमिका के लिए युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानिए LOVE के चक्कर में कैसे खत्म हो गई LIFE
बता दें कि पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव का है. जहां रहने वाला 13 साल का ऋषभ अपने दोस्तो के साथ क्रिकेट खेल रहा था. इसी दौरान बॉल बाजू वाले प्लॉट पर चली गई. बॉल लाने के लिए बच्चा दीवार पर चढ़ा और उसका पैर फिसल गया. बच्चा सीधे सरिया के ऊपर जा गिरा और सरिया सीधे उसके गले से आर-पार जा घुसी. सरिया घुसते ही बच्चा चीखने लगा. बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और मंजर देख सहम उठे.
इसे भी पढ़ें- अखिलेश और राहुल गांधी से पूछना चाहिए कि… केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का करारा तंज, आखिर दोनों नेताओं के लेकर ऐसा क्या कहा?
मामले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और गले में घुसी सरिया को निकालने की कोशिश की. जब सरिया नहीं निकली तो आरी से सरिया को काटा और बच्चे को तत्काल अस्पताल लेकर गए. बच्चे की गले में सरिया घुसी देखकर डॉक्टरों और वहां मौजूद स्टाफ के भी होश उड़ गए. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर तत्काल बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. बच्चे का इलाज जारी है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

