बुलंदशहर. जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. तेज रफ्तार कार ने स्कार्पियों को ठोकर मारने के बाद ई-रिक्शा को भी चपेच में लिया. घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘अनावश्यक रूप से लाइन लगाने की जरूरत नहीं…’, सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा- प्रदेश में ईंधन और गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
बता दें कि घटना सिकंदराबाद के कटाखेड़ा के पास घटी है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक स्कार्पियो को ठोकर मारी और उसके बाद एक ई-रिक्शा से जा भिड़ी. हादसा इतना भयानक था कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए. घटना होता देख आसपास के लोग चीख पड़े. जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी.
इसे भी पढ़ें- बांदा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रेलरों की आमने सामने भिड़ंत, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया. घटना में ई-रिक्शा चालक विशाल (28) की मौत हो गई. पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेजा है. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. घटना की वजह तेज रफ्तार को बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- देख लो ‘जीरो टॉलरेंस’..! कार में खींचकर महिला सिपाही से रेप की कोशिश, UP में जब पुलिस ही सेफ नहीं तो आम जनता क्या होगा?
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

