बुलंदशहर. जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. जहां सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 10 साल की बच्ची को ठोकर मार दी. घटना में बच्ची की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें- ‘मैं अब SIR से मुक्ति पा जाऊंगा…’, BLO ने फांसी लगाकर दे दी जान, बेटी की शादी के लिए छुट्टी न मिलने से था परेशान
बता दें कि घटना छतारी क्षेत्र के गंगावास गांव में उस वक्त घटी, जब एक परिवार अलीगढ़ से बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचा था. परिवार के सदस्य बस से गांव के पास पहुंचे थे. इसी दौरान सड़क पार करते हुए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही 10 साल की बच्ची को रौंद दिया. घटना इतनी भयानक थी कि बच्ची दूर जा गिरी. हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां बच्ची ने दम तोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें- ‘वो जंग या अमन के साथ…’, ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले पर बोले अखिलेश, कहा- सरकार इस विषय पर अपना रुख साफ करे
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की लाश को पीएम के लिए भेजा. परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मौखिक शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस फरार आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है. शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


