बुलंदशहर. सोशल मीडिया में वायरल होने की खुमारी युवाओं में इस कदर छाई है कि उसके लिए फिर चाहे जानलेवा स्टंट ही क्यों न करना पड़े. आए दिन युवा रील बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंट करते दिख जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. एक युवती बुलेट पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए फर्राटे भरते नजर आई. इस दौरान उसने जानलेवा स्टंट भी किया. महिला के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. स्टंट का वीडियो सामने आने के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- UP में कानून है भी या नहीं! अराजक तत्वों ने बाबा साहेब की तोड़ी मूर्ति, लोगों का फूटा गुस्सा, जांच में जुटी खाकी

बता दें कि वायरल वीडियो में एक युवती पुलिस लिखी हुई बुलेट को नेशनल हाइवे पर दौड़ाती दिख रही है. इस दौरान युवती ने बाइक का हैंडल छोड़कर गाड़ी चलाई. इतना ही एक पैर के ऊपर दूसरा पैर रखकर भी बुलेट दौड़ाई. इतना ही नहीं युवती ने स्टंटबाजी का वीडियो भी रिकार्ड करवाया. जिसके बाद चंद लाइक्स पाने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. अब वीडियो को कई लोग शेयर कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कन्नौज में कोयले से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आए 6 लोग, 2 की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

वहीं लोग न सिर्फ वीडियो को शेयर कर रहे हैं, बल्कि पुलिस को टैग करके महिला पर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं. ये पहली दफा नहीं है, जब इस तरह का मामला सामने आया है. इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं. कई मामलों पुलिस ने कार्रवाई भी की है. इसके बाद भी स्टंटबाजी के मामलों में कमी नहीं आ रही है.